फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी रात में उसके घर में घुस गया और तमंचे से डरा धमकाकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने यहां दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती है। युवती ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया। युवती का कहना है कि 30 जनवरी की रात करीब 12 बजे युवक उसके घर में पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी ने तमंचा देखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली चाची व अन्य लोग आ गए। इसके बाद आरोपी उन्हें भी धमकी देकर भाग गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बिलारी थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें