फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मुरादाबाद में बिजली कर्मियों व अभियंताओं का विरोध जारी है। मंगलवार को पूर दिन काली पट्टी बांधकर काम करने के बाद शाम को सभी मुख्य अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अभियंताओं ने कहा कि 23 जनवरी को नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के निर्णय के अनुसार प्री बिडिंग कांफ्रेंस के विरोध में लखनऊ में बिजली कर्मी विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं पर आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। सबका कहना था कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में नरेंद्र कुमार, प्रणव चौधरी, दीपक सिंह, अभिषेक, सतेंद्र मौर्य, यशपाल, लोकेंद्र, संजीत, केपी सिंह, संदीप, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें