फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पोल से ट्रांसफार्मर गिराकर चोरी किए विद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। क्षेत्र के ग्राम छिरावली के रकबे में चोरों ने डबल विद्युत पोल से 25 केवी का ट्रांसफार्मर नीचे गिरा लिया और उसे क्षतिग्रस्त कर कीमती उपकरण और केबल चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना से किसानों के निजी नलकूपों का संचालन ठप हो गया है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। जानकारी के मुताबिक क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर से छिरावली निवासी किसान कल्लू प्रधानजी, यशवीर सिंह और दुष्यंत सिंह के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति होती है।
भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष ऋषभ सांगवान का कहना है कि ट्रांसफार्मर को गिराकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जबकि इससे पहले हाशा नगला गांव के जंगल में चोरों ने किसानों के निजी नलकूपों में चोरी की घटनाएं कर चुके हैं लेकिन पुलिस खुलासा नहीं पाई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विद्युत चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगता है तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर किसान जयपाल सिंह, रियासत हुसैन, इरफान मलिक, प्रशांत चौधरी, रियाज मलिक, फिरोज खान, जसवीर चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें