फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से इलेक्ट्रिक इंजन से हरिद्वार तक जाएंगी ट्रेन

Mon, 19 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से लक्सर तक इलेक्ट्रिक लाइन ओके होने के बाद अब उस पर इलेक्ट्रिक इंजन से यात्री गाड़ियों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए ट्रेनाें का चयन किया जा चुका है। आज से इन गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



हरिद्वार से लक्सर के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद सीआरएस ने निरीक्षण के सितंबर के आखिरी सप्ताह में ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी थी। अभी मालगाड़ियों का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से किया जा रहा था। मुख्यालय ने यात्री गाड़ियों का संचालन करने की स्वीकृति भी दे दी है।


एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि मुख्यालय से ट्रेनों का पत्र मिल गया है। हावड़ा हरिद्वार (12369-70) 19 अक्तूबर को हावड़ा से चलेगी और 20 अक्तूबर को मुरादाबाद पहुंचेगी, लेकिन यहां उसका इलेक्ट्रिक इंजन नहीं बदलेगा। ट्रेन सीधा हरिद्वार तक इलेक्ट्रिक इंजन से ही चलेगी। इसके अलावा हावड़ा हरिद्वार (12327-28) 19 अक्तूबर से और अमृतसर हरिद्वार (12053-54) बीस अक्तूबर से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें