फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली किल्लत को रहें तैयार, आज कार्य नहीं करेंगे कर्मचारी

Tue, 27 Mar 2018 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। 
विज्ञापन
strike
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपे जाने का विरोध कर रहे कर्मचारी और अधिकारी मंगलवार को कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने एक दिन के सामूहिक कार्य बहिष्कार का एलान किया है। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। सोमवार को धरनास्थल से कर्मचारी और अधिकारियों ने एलान किया है कि सोमवार की रात बारह बजे से मंगलवार की रात बारह बजे तक अगर कहीं कोई फाल्ट, लाइन टूटने या ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत आती है तो उसे अगले दिन ही दुरुस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जब से राज्य के पांच जनपदों में बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में दिए जाने का एलान किया है। तब से मुरादाबाद में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का विरोध जारी है। 23 मार्च से मुख्य अभियंता कार्यालय पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसमें चेतावनी दी गई थी कि अगर सरकार 26 मार्च तक हमारी मांगें नहीं मानेगी तो 27 मार्च को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

सोमवार दोपहर कर्मचारी और अधिकारी मुख्य अभियंता कार्यालय पर जुटे। वक्ताओं ने एलान किया कि मंगलवार को पूरे दिन पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान अगर कही बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसे अगले दिन ही ठीक किया जाएगा। सभी से सलाह ली गई तो सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार का समर्थन किया। धरने में अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गर्ग, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विकास सिंघल, ज्ञान प्रकाश, सुरेश चंद्र, आरपी सिंह, एसएच राणा, राजेश कुमार, सदर कुमार समेत सभी एसडीओ और जेई भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन



कर्मचारी और अधिकारी बिजली के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने कार्य बहिष्कार के लिए कहा है। अगर सभी कर्मचारी और अधिकारी कार्य पर नहीं रहेंगे तो बिजली सप्लाई में दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। 
- आईपी सिंह, मुख्य अभियंता।
 
किसी भी हाल में बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में नहीं सौंपने दिया जाएगा। हमने दिन रात मेहनत कर बिजली लाइनों में सुधार किया है। सरकार को अपने इस फैसले को वापस लेना होगा। मंगलवार को दिन भर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अगर इस बीच बिजली सप्लाई में समस्या आती है तो उसे अगले ही दिन ठीक किया जाएगा।
- सुरेश चंद्र, अध्यक्ष विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति।

 

हड़ताल की तो एस्मा में होगी कार्रवाई : डीएम

मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए एस्मा लागू है। बिजली आवश्यक सेवाओं में आती है। यदि किसी ने हड़ताल की तो उसके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम का कहना है कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बिजली विभाग में काम करने वाले ठेकेदारों व उनके कर्मचारियों से बात कर ली गई है। किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें