फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागफनी में बिजली टीम को घेरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीवाली का त्योहार निपटते ही बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बुधवार सुबह नागफनी के घोसी की पुलिया के पास कनेक्शन काटने पहुंची टीम को लोगों ने घेर लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से पहले नोटिस देना चाहिए था, लेकिन उपभोक्ताओं के पास कोई नोटिस नहीं आया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया गया। टीम ने तीनों डिविजन में 192 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। जबकि 90 लाख रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत विभाग की टीमों ने अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी की और बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जबकि वसूली की गई है। जेई गौरी शंकर के नेतृत्व में टीम नागफनी क्षेत्र में घोसी की पुलिया के पास चेकिंग करने पहुंची थी। यहां टीम को देखते ही लोग एकत्र हो गए। उन्होंने टीम को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। जेई ने इसकी जानकारी अपने अफसरों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एक्सईएन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों को समझाकर शांत किया गया। इसके बाद टीम ने अभियान शुरू किया। बुधवार को अलग अलग क्षेत्र में की गई कार्रवाई में बिजली टीमों ने 192 कनेक्शन काटे हैं। जबकि
विज्ञापन

90 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें