फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में सावधानी बरत रहे बुजुर्ग, नौजवानों को सबक लेने की है जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना की दूसरी लहर में बुजुर्गों से ज्यादा नौजवान संक्रमित हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि युवा अपने पूरी तरह फिट मानते हैं और कोरोना से बचाव के उपायों का पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं पर बुजुर्गों ने कोरोना की पहली लहर से सबक लिया और अबकी बार वे अपने को बचा कर चल रहे हैं। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे बुजुर्गों से सीख लें और कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी तथा मास्क है जरूरी के नियम का शत प्रतिशत पालन करें।
विज्ञापन

आंकड़े बता रहे हैं कि युवाओं में संक्रमण बढ़ा है। कोरोना की दूसरी लहर में पहली अप्रैल से 15 अप्रैल तक 21 से 40 वर्ष की उम्र के 242 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 61 से 70 वर्ष की उम्र मात्र 26 बुजुर्ग संक्रमित हुए। इससे अधिक उम्र वालों में भी संक्रमण कम रहा। सीएमओ डा. अजय कुमार सक्सेना ने कहा कि युवा हैं तो हैं तो कोरोना का वायरस हमला नहीं करेगा। यह बात दिमाग से निकाल देनी चाहिए। वायरस पर उम्र और मौसम का कोई असर नहीं होता। इसलिए सामाजिक दूरी का पालन करें और बेवजह घर से न निकलें। बार-बार हाथ जरूर धोएं।
किस आयु वर्ग के कितने लोग हुए कोरोना संक्रमित
0-10 वर्ष-23
11-20 वर्ष-68
21-30 वर्ष-145
31-40 वर्ष- 97
41-50 वर्ष-86
51-60 वर्ष-58
61-70 वर्ष-26
71-80 वर्ष-11
81-90 वर्ष-02
91-100 वर्ष-00
लोग मजाक बनाते हैं पर मैं मास्क नहीं उतारता : रजनीश
देवराखास निवासी रजनीश ने बताया कि वह कोरोना की पहली लहर से ही मास्क लगाकर चल रहे हैं। बीच में जब कोरोना का असर कम हो गया था तब भी उन्होंने मास्क लगाना नहीं छोड़ा। रजनीश ने बताया कि कोरोना संक्रमण होने से पहले एहतियात बरतना सेहत के लिए जरूरी है। इसलिए कोई मजाक बनाए तो भी उन्होंने कभी मास्क नहीं हटाया। घर से निकलते ही मास्क लगा लेते हैं।
विज्ञापन

घर से निकलते ही पहन लेता हूं मास्क- राजेंद्र शर्मा
कोटपूर्वी निवासी साठ वर्षीय राजेंद्र शर्मा रोजाना अपने गांव शेरपुर जाते हैं। घर से निकलते ही मास्क लगा लेते हैं। मास्क तभी हटाते हैं जब कुछ खाना होता है, लेकिन भोजन आदि लेने से पहले वे या तो नहाते हैं या फिर कम से कम दो बार हाथ धोते हैं। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना के खतरे को लेकर युवाओं को बुजुर्गों से सबक लेने की जरूरत है।
और लोगों को भी करते हैं जागरूक
नरौली निवासी डा. अभिषेक नंदन शर्मा खुद मास्क लगाते हैं और लोगों को भी प्रेरित करते हैं। इनका कहना है कि अगर महामारी से बचाव करना है तो मास्क लगाना जरूरी है। युवा हों या बुजुर्ग कोरोना किसी को नहीं छोड़ता है। अभिषेक नंदन ने कहा कि वह तो मरीजों को देखते हैं लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए जितना हो सकता है उतनी दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें