कुंदरकी। रविवार की शाम कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम मछरिया निवासी बुजुर्ग डाले सैनी (65) के गांगन नदी में बहने की आशंका व्यक्त की जा रही है क्योंकि बुजुर्ग के कपड़े एक पेड़ पर टंगे मिले हैं।
दूसरे दिन भी लापता बुजुर्ग का सुराग नहीं लगने से परिजन बैचेन हैं। बताते है कि बुजुर्ग को किसी ने गांगन नदी में बहते हुए नहीं देखा है। फिर से पुलिस गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग की गांगन नदी में खोजबीन में जुटी रही। वहीं कुंदरकी एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल का कहना कि मछरिया गांव निवासी वृद्ध डाले सैनी कटघर थाना क्षेत्र के पंडिया नगला के रकबे में भैंस को नहलाते समय नदी में बहना बताया गया जिनकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग सका है। उधर इससे पहले कुंदरकी क्षेत्र में बह रही गांगन नदी में चार लोग डूब चुके हैं।