मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में टाहनायक गांव के श्मशान घाट के पास सड़क किनारे एक बुजुर्ग (60)का शव पड़ा था। मंगलवार सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां पहुंच कर शव कब्जे में लेकर एकत्रित भीड़ से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि टाहनायक के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग को उन्होंने तीन-चार दिन से यहां घूमते हुए देखा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।