फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां और आलेहसन पर दर्ज हुए एक साथ आठ मुकदमे, जमीन कब्जाने का आरोप

Wed, 17 Jul 2019 08:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
विज्ञापन

किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आलेहसन के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पुलिस ने आठ और मुकदमे दर्ज किए हैं। सभी मुकदमे अजीमनगर थाने में दर्ज किए गए हैं। इस तरह से जमीन के मामले में आजम खां और आलेहसन के खिलाफ अब तक 13 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन


मामला ग्राम मझरा आलियागंज का है। ग्रामीणों ने अजीमनगर थाने में तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया है कि सांसद आजम खां ने समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाया था। बैनामा न कराने पर तत्कालीन सीओ आलेहसन ने उन्हें अजीमनगर थाने में बंद कर दिया था। स्मैक के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी थी, जिसके बाद जमीन को जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया गया। इसकी चारदीवारी करा दी गई। 

ग्रामीणों ने जब अपनी जमीन पर जाने का प्रयास किया तो उन्हें डरा धमकाकर वापस भगा दिया गया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने नासिर, नब्बू, जुम्मा, हनीफ, मतलूब, नाजिम, मुस्तकीम, शरीफ की तहरीर के आधार सांसद आजम खां एवं पूर्व सीओ आलेहसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 384, 447, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जमीन प्रकरण में दर्ज हो चुके हैं तेरह मुकदमे
सांसद आजम खां एवं पूर्व सीओ आलेहसन पर आलियागंज की जमीन प्रकरण में अब तक तेरह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। यासीन, बंदे, मोहम्मद अहमद रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। एक मुकदमा राजस्व निरीक्षक की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसके बाद मंगलवार को कल्लन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब नासिर, नब्बू, जुम्मा, हनीफ, मतलूब, नाजिम, मुस्तकीम, शरीफ ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें