फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी के दूध की खीर खाने से आठ की तबीयत बिगड़ी

Mon, 25 Nov 2019 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन

शरीफ नगर में बकरी के दूध की खीर खाने से परिवार के आठ लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए। परिवार के लोगों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


 शरीफ नगर निवासी अहमद रजा के यहां बकरी के बच्चे पैदा हुए थे। इसके बाद परिवार के लोगों ने बकरी के दूध की खीर बनाकर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे खाई। खीर खाने के कुछ देर बाद ही परिवार के लोगों को पहले उल्टियां और दस्त होने लगे। 

पहले उन्हें शरीफ नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार की रहीसा खातून पत्नी अहमद हसन, अहमद हसन की पुत्री मुशाहिरा व पुत्र असद, नासिर की पुत्री राशिदा, राफिया व आरिसा, शमा पत्नी अजहर व नुसरत पत्नी नौमान फू ड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए। 
विज्ञापन


डा. एनए पंत ने बताया पीड़ितों ने शनिवार की शाम को शलजम पालक की सब्जी खाई थी। रविवार की सुबह चाय व ब्रेड का नाश्ता खाया। दोपहर 12 बजे बकरी के दूध की खीर बनाकर खाई थी। 
विज्ञापन


खीर खाने के बाद ही परिवार के लोगों की हालत बिगड़ने लगी। डा. एनए पंत ने बताया कि फूड पाइजनिंग का शिकार अस्पताल में भर्ती सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। इलाज से उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें