फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाढ़ से निपटने को आठ नोडल अफसर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन बाढ़ चाैकियों को अलर्ट कर दिया है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आइ नोडल अफसरों की तैनाती कर दी गई है। 24 बाढ़ शरणालय बनाए दिए गए हैं। सदर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 15 शरणालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश और बिजनौर जिले की खो नदी के बैराज से छाेड़ गए पानी से रामगंगा का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया था। हालांकि अब जलस्तर में कमी आ गई है। लेकिन संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने बताया कि चारों तहसीलों में नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। सदर तहसील क्षेत्र में 15, कांठ क्षेत्र में दो, ठाकुरद्वारा क्षेत्र में चार और बिलारी तहसील क्षेत्र में तीन शरणालय बनाए गए हैं।
00
इन्हें बनाया गया नोडल
- सदर तहसील क्षेत्र में नायब तहसीलदार सूरजप्रताप सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, आशुतोष सिंह, आकांक्षा सक्सेना, कांठ तहसील क्षेत्र में तहसीलदार राजकुमार सिंह, ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में नायब तहसीलदार लोकेश कुमार, दुष्यंत कुमार, बिलारी तहसील क्षेत्र में अभिनय कुमार को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें