फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार की दो सदस्यों समेत आठ संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के संक्रमितों की संख्या में आठ लोगों की वृद्धि हुई है। एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में किशोर से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। संक्रमितों के संपर्क वालों का सैंपल लिया गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 75 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जून में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। संक्रमित मरीजों की संख्या कम ही सामने आ रही है। जून में अभी तक पंद्रह से ही पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सैंपलों की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई है। बुधवार को लैब से आई रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें नया गांव के रहने वाले एक परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। दोनों युवतियां हैं। संक्रमितों में तीन बुजुर्ग शामिल हैं। आठ नए मरीज मिलने से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 75 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें