फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन से टकराकर आठ माह के तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर कूरी गांव के पास एक आठ माह के नर तेंदुए का शव मिला है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की सुबह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। संभवतः तेंदुआ सड़क पार कर रहा होगा, तभी यह हादसा हुआ। तेंदुए के मुंह पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर तेंदुए का शव पड़ा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग वाहन रोककर तेंदुए के शव को देख रहे थे, कुछ उसकी तस्वीरें और वीडियो बना रहे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। डिप्टी रेंजर एमपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, तेंदुए की मौत अज्ञात वाहन से टकराने के कारण चोटों से हुई है। मृत तेंदुआ नर था और उसकी उम्र लगभग आठ माह बताई गई है। डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 17 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं और तीन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वन विभाग लगातार तेंदुओं को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें