फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ! ईद कल छुट्टी आज से

Wed, 06 Jul 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
ईद-उल फितर - फोटो : file photo
विज्ञापन
ईद का चांद पांच जुलाई को दिखाई नहीं दिया। जिसके चलते चांद रात छह जुलाई को होगी और ईद सात जुलाई को मनायी जाएगी। वहीं ईद के अवकाश को लेकर चल रही दुविधा के बीच जिलाधिकारी ने बच्चों को ईद पर दो दिन की छुट्टी देकर ईदी दे दी। अब छह और सात जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी अवकाश की सूची में ईद की छुट्टी छह जुलाई की दी गई है। पांच जुलाई को ईद का चांद दिखाई देता तो छह जुलाई को ईद मनायी जाती। लेकिन पांच जुलाई को चांद दिखाई नहीं दिया। शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद के अनुसार छह जुलाई को चांद रात होगी और सात जुलाई को ईद मनायी जाएगी।

वहीं ईद की छुट्टी को लेकर दुविधा की स्थिति चल रही थी। शाम को जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने ईद का अवकाश छह जुलाई के बजाय सात जुलाई की घोषणा की थी। देर रात मंडल के अन्य जिलाधिकारियों के साथ वार्ता के बाद उन्होंने ईद पर दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अब छह और सात जुलाई को छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन


जिले के परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूल बंद रहे। उन्होेंने बताया कि विद्यालयों में शिक्षणेत्तर स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा। जिन शिक्षकों की बीएलओ में ड्यूटी लगाई गई है। वे ड्यूटी पर रहेंगे और दस बजे तक सभी सामग्री प्राप्त कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें