फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी: मुरादाबाद में सजाई गई मस्जिदें, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, कल दोपहर से लागू होगा रूट डायवर्जन

Thu, 04 Sep 2025 08:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

ईद मिलादुन्नबी पर मुरादाबाद में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से भारी वाहन, रोडवेज और निजी बसों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। बसों का संचालन अस्थायी बस अड्डों से होगा। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में सजाई गई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। साथ ही यातायात पुलिस ने भी रूट डायवर्जन लागू किया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद शहर में भारी वाहन, रोडवेज और निजी बसें नहीं आएंगी। बसों का संचालन अस्थायी बस अड्डे से किया जाएगा।

विज्ञापन


यह व्यवस्था ईद-मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस के समापन तक रहेगी। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद कांठ और बिजनौर की ओर से आने वाली रोड बजे कोठीवाल डेंटल कॉलेज तिराहे तक आएंगी।

यहीं से सवारियां बैठाकर वापस चली जाएंगी। संभल, बिलारी और दिल्ली रोड से आने वाली रोडवेज बसें टीपीनगर आजाद तक मोड़ तक आएंगी और यहीं से सवारियां बैठाकर वापस चली जाएंगी। इनके अलावा भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को 12 बजे के बाद यह रहेगी व्यवस्था

  • ताजपुर रेलवे क्रॉसिंग मोड़ से जामा मस्जिद तक शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से भारी, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इस एरिया में केवल दोपहिया वाहन ही जा सकेंगे।
  • जामा मस्जिद पुल से शहर की ओर केवल पैदल ही लोग जा सकेंगे। 
  • इंदिरा चौक और जीआईसी चौराहा से जामा मस्जिद की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
  • प्रिंस रोड कट से इंदिरा चौक तक ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा नहीं जा पाएंगे।
  • कोहिनूर तिराहा से दस सराय चौकी, डबल फाटक तक केवल पैदल और दोपहिया वाहनों का संचालन रहेगा। 
  • पीली कोठी चौराहा से गुरहट्टी चौराहा की ओर भारी एवं छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • फव्वारा चौक से रेलवे स्टेशन, इंपीरियल तिराहा तक भारी व छोटे माल वाहक वाहनों संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन

यहां से मिलेंगी बसें 
  • बिजनौर, कांठ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद कांठ रोड पर कोठीवाल डेंटल कॉलेज तिराहे मिलेंगी। 
  • संभल, दिल्ली, बिलारी रोड पर चलने वाली रोडवेज और निजी बसें टीपीनगर आजाद नगर मोड़ से मिलेंगी। 
  • रामपुर, बरेली की ओर जाने वाली बसें काशीपुर तिराहा से मिलेंगी। 
  • काशीपुर,टांडा, बाजपुर मार्ग पर चलने वाली बसें काशीपुर तिराहा से मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें