कुंदरकी। शनिवार को कुंदरकी नगर में दशहरा परंपरागत तरीके से मनाया गया। वहीं दशहरा मेला देखने में लोगों की भारी भीड़ जुटी। शाम में बुराई का प्रतीक रावण व मेघनाद के पुतलों को आग के हवाले कर दिया गया।
कुंदरकी नगर में जेएलएम इंटर काॅलेज से सटे खेल मैदान में दशहरा मेला लगा था जिसमें पहले दिन हजारों की संख्या सभी वर्गाें के दर्शक पहुंचे। दोपहर में नगर में श्रीराम लीला मंचन स्थल से श्रीराम व रावण की सेनाएं दशहरा मेला स्थल पर पहुंची। यहां पर कलाकारों ने श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। शाम ढलते ही सतरंगी आतिशबाजी हुई और उसके बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ तभी श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम जय हनुमान के जयकारे लगाए। पुतला दहन देखने को दर्शकों की भारी भीड़ जुटी थी जिनको पुलिस संभालती नजर आई। पुतला दहन के दौरान भाजपा विधायक रामवीर सिंह, श्रीराम लीला एवं मेला कमेटी अध्यक्ष प्रवीन भूषण अग्रवाल, एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह, रमन भूषण, हरपाल सैनी, राजीव शर्मा, प्रेमपाल दिवाकर, नसीम खान, नफीसुल हसन फौजी, श्योराज सिंह, संजय दुबे, देवी सिंह सैनी, संजय कश्यप, पप्पू राजपूत, बहोरन सिंह, शिव कुमार वर्मा आदि रहे।
शनिवार को कुंदरकी नगर में आस्था, संस्कृति और उत्साह के प्रतीक दो दिवसीय दशहरे मेले का शुभारंभ भाजपा विधायक ने किया। विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। नई पीढ़ी को अपनी धरोहर को संवारने के लिए आगे आना होगा। दशहरा मेला राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक धरोहर का सशक्त माध्यम है जो आपसी सौहार्द को बढ़ाता है। विधायक ने श्री रामलीला एवं मेला कमेटी को विगत 13 दिन से चल रही रामलीला के सफल आयोजन की बधाई दी। मेले को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने में स्थानीय नेतृत्व की भूमिका की सराहना की। विधायक ने लोगों से अपने मन से सभी बुराइयों को निकालकर प्रभु श्री राम की तरह बनने की प्रतिज्ञा करने का आह्वान किया। मेला स्थल पर विभिन्न दुकानें सजी थीं, जहां महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की। बच्चों के लिए खिलौने और झूले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। मेला रविवार तक चलेगा। रविवार को राजगद्दी जुलूस के बाद मेले का समापन होगा। मेले में नगर कुंदरकी के अलावा आस पास के दर्जनों गांवों के निवासी भी शामिल हुए। इस अवसर पर एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह, कमेटी अध्यक्ष प्रवीण भूषण, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, प्रेमपाल दिवाकर, रमन भूषण, अजय अग्रवाल, संजय दिवाकर, नीरज अग्रवाल, देवेश भूषण, प्रमोद शर्मा, हरीश चंद्र शर्मा, शैलू वर्मा समेत काफी संख्या में लोग रहे।