फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू ने उठाई मांग कांठ की बदली जाए जर्जर बिजली लाइन

Sun, 05 Oct 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शनिवार को कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की मांगों व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर डीएम अनुज सिंह को ज्ञापन दिया। किसानों ने कांठ की जर्जर मुख्य बिजली लाइन को बदलवाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने नेतृत्व में शनिवार को संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। जिसमें ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कांठ नगर को बिजली आपूर्ति करने वाले 33/11 केवी के बिजली उपकेंद्र को अगवानपुर से आ रही बड़ी मुख्य लाइन अत्यंत ही जर्जर हाल में है, जिस कारण हर रोज लाइन में फाल्ट, ब्रेक डाउन, शर्ट डाउन आदि की समस्या होती है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। डीएम ने इस समस्या के निस्तारण के लिए बिजली निगम के एक्सईएन अरूण कुमार को निर्देश दिए। भाकियू प्रतिनिधि मंडल ने इसके अलावा कांठ में मृदा परीक्षण केंद्र की शीघ्र स्थापना कराने, गलत मीटर रीडिंग के बिलों की समस्या को दूर कराने, ओटीएस लाभार्थी बिजली उपभोक्ताओं पर कानूनी कार्रवाई न करने, क्षेत्र के सभी बिजली घरों पर रोस्टिंग का समय चस्पा कराने, गन्ना सीजन से पहले क्रय केंद्रों के प्लेटफार्म बड़े कराने, कांठ नगर के पानी से किसानों के खेतों में खराब हो रही फसलों के लिए पानी निकासी को नाला बनवाने और बिजली के खराब मीटरों को बदलवाने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, जिला सचिव रामकला सिंह, नगराध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी, अनोज कुमार, रामौतार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें