फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे ऊंचा और सड़क नीची होने से पलटा ई-रिक्शा, लगा जाम

Sat, 28 Nov 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर से होकर निकल रहा हाईवे ऊंचा और सड़क नीची व गहरी होने के कारण पानी की बोतलें लेकर जा रहा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। जिसकी चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी महिला और उसका बच्चा चोटिल हो गए। साथ ही रोड पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन



कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे के ऊंचा होने और नगर में अंदर आबादी को जाने वाले रास्ते नीचे व गहरे होने से हर रोज कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। नगर में कुमार पेट्रोल पंप तिराहा से रामलीला मैदान, संत रविदास धर्मशाला, माननगर आदि को जा रही सड़क मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे के ऊंचा होने के कारण काफी चीनी और गहरी हो गई है। जिस कारण रामलीला रोड से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ई-रिक्शा, ठेला, बाइक चालकों के साथ ही छोटे वाहन चालकों को भी हाईवे से इस सड़क पर वाहनों को उतारने में परेशानी होती है। शुक्रवार की शाम यहां रामलीला मैदान की ओर से आ रहा पानी की बोतलें भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। जिसकी चपेट में आकर यहां सड़क किनारे खड़ी महिला और उसका बच्चा चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर दोनों को उठाया और पलटे ई-रिक्शा को भी सीधा कराया। इस दौरान रामलीला रोड के साथ ही मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर भी जाम लग गया। अंकित शर्मा, भूरा, दीपक कुमार, राजकुमार सिंह, हिमांशु आदि ने यहां बार-बार हो रहे हादसों पर अंकुश के लिए रामलीला रोड को ऊंचा कराने या इस पर दूर तक एक ढालदार रपटा बनवाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने कहा रामलीला रोड मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे से ही बस्ती में जा रही है। इस रोड की स्थिति को दिखवाया जाएगा, यदि इसकी अवधि पांच साल से अधिक हो गई है, इसका प्रस्ताव कराकर मंजूरी के बाद इसे ऊंचा कराकर बनवाएंगें। ताकि नगरवासियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें