फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शेरुआ चौराहे पर ई रिक्शा पलटा, महिला और बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर शुक्रवार की शाम पांच बजे सवारियां लेकर जा रहा ई रिक्शा गड्ढे में भरे पानी में पलट गया। हादसे में महिला और बच्चे घायल हो गए। लोगों ने ई रिक्शा में फंसी महिला और बच्चों को बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कांठ रोड के शेरुआ चौराहे पर अगवानपुर की ओर जाने वाले मार्ग में गहरा गड्ढा हो गया है। शुक्रवार की दोपहर बारिश के बाद इस गड्ढे में पानी भर गया था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे ई रिक्शा गड्ढे में पलट गया। जिसमें महिला और दो बच्चे दब गए। लोगों ने उन्हें निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें