फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, छह बच्चे घायल

Sun, 13 Sep 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। डिलारी करनपुर मार्ग पर शनिवार सुबह आठ बजे एक बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार छह बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

यह दुर्घटना जेपीएस पब्लिक स्कूल हौंसपुरा के सामने हुई। ई-रिक्शा स्कूल के बच्चों को उतार रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। राहगीरों ने ई-रिक्शा के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला। दुर्घटना में मोहम्मद उवैद, मोहम्मद तासिव रजा, अरिवा, सादिका नूर, मोहम्मद रजा और अरूजा निवासी रहटामाफी घायल हो गए । उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। परिजनों को बच्चों को मामूली चोटें देखकर राहत मिली। ई-रिक्शा चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक बच्चे बैठाते हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, पर चालकों के पास वाहन चलाने का प्रमाण पत्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें