फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में हाईवे पर हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत

Tue, 07 Jul 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम डोमघर के पास सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुंदरकी थाना क्षेत्र के ही ग्राम चांदपुर मंगोल निवासी ई रिक्शा चालक रामलाल 58 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको पुलिस ने इलाज के लिए पहले सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहां पर डॉक्टर ने ई रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में ई रिक्शा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और रामलाल के ई रिक्शा कुछ दूर सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित होना बताया गया है लेकिन पुलिस ने यातायात सुचारू करा दिया। आरोपी चालक कार तेजी से दौड़ कर भागने में सफल हो गया जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रामलाल ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा श्यामलाल और एक बेटी रेखा है जिसके आकस्मिक निधन से परिवार के सामने गुजर बसर का संकट खड़ा गया है। पिता की मौत से बेहाल बेटे बेटी का सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें