फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मकान बिकाऊ है' का बोर्ड लगाकर जला रहे थे ई-कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के ताजपुर माफी गांव में बुधवार को कई थानों की पुलिस ने छापा मारकर चार घरों से ई कचरा बरामद किया। पुलिस ने यहां से ई कचरा जलाने के आरोप में चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस और पब्लिक को गुमराह करने के लिए अपने मकानों के बाहर मकान बिकाऊ हैं के बोर्ड लगा लिए थे। ताकी पुलिस इन घरों न घुस पाए।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि ताजपुर माफी गांव में कुछ लोगों ने अपने मकान के बाहर मकान बिकाऊ हैं के बोर्ड लगा रखे हैं। लेकिन मकानों के अंदर ई कचरा जलाया जा रहा है। ई कचरे का धुआं लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बना हुआ है। एसपी सिटी ने मुगलपुरा, भोजपुर और कटघर थाने की पुलिस को साथ लेकर गांव में दबिश दी। पुलिस ने यहां एक मकान से ई कचरा जलाने वाली चार भट्ठियां बरामद कर मकान को सील कर दिया है। एक मकान से बीस बोरा ई कचरा बरामद किया है। इसके अलाव मौके से बबलू अहमद, इमरान निवासी जामा मस्जिद के पास गली नंबर दो वारसी नगर, मोहम्मद सालिम निवासी गुड़िया बाग नवाबपुरा थाना नागफनी और कार्तिक कश्यप निवासी मानपुर नारायण पुर थाना मझोला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें