फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में डायलिसिस भी 

Thu, 14 Feb 2019 12:19 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में जिला अस्पताल में डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन करते सांसद डा. नैपाल सिंह। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला अस्पताल में भी अब डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। बुधवार को सांसद डॉ. नैपाल सिंह ने जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का आगाज किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि रामपुर के लोगों को अब डायलिसिस के लिए बरेली, मुरादाबाद और हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा।  

जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं होने की वजह से यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कुछ समय पहले यहां के लोगों ने  सांसद  डॉ. नैपाल सिंह को पत्र के माध्यम से  यहां पर डायलिसिस यूनिट लगाने की मांग की थी। इसके बाद सांसद ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन


पिछले दो महीने से जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट लगाने का काम चल रहा था। इसके बाद सांसद ने बुधवार को डायलिसिस यूनिट का आगाज किया। इस यूनिट से एक बार में पांच मरीजों को इसकी सुविधा दी जा सकती है। मरीजों के बढ़ने पर इसका विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस  मौके पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीएओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा,  भाजपा जिलाध्यक्ष  मोहनलाल सैनी,  सुरेश चंद्र गंगवार, सौँरभ, मोहन लाल लोधी, प्रेम शंकर, भारत भूूषण गुप्ता,जमुना प्रसाद,  करतार सिंह, मान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें