फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतें  

Thu, 14 Feb 2019 12:13 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद अतिथि सीओ केमरी आशुतोष तिवारी। अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से जवाहर पब्लिक इंटर कालेज में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों, पुलिस सुरक्षा कानूनों और सोशल मीडिया के सावधानी पूर्वक प्रयोग की जानकारी दी। छात्राओं को टोल फ्री नंबर भी बताए गए। 

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रधानाचार्य डा. महफूज अहमद ने मुख्य अतिथि सीओ केमरी आशुतोष तिवारी और विशिष्ट अतिथि पवन कुमार एसओ शहजादनगर को पुष्प गुच्छ भेंट कर की। इसके बाद संजना, अरशी, शिफा, अलीजा, निश्बा, सोफिया और कायनात ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सीओ केमरी आशुतोष तिवारी ने कहा कि मौजूदा समय में स्मार्ट फोन और इंटरनेट का प्रयोग बढ़ गया है, ऐसे में यह जरूरी है कि इनके प्रयोग में आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।

कहा कि भी किसी अनजाने शख्स की फेसबुक रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।  इसके बाद उन्होंने 1090 पॉवर वूमेन लाइन, 181 हेल्पलाइन और डायल 100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एंटी रोमियो स्कावाड से सर्वेश कुमारी ने महिलाओं की सहायता के लिए संचालित 1090 हेल्पलाइन और घरेलू हिंसा रोकने के लिए    प्रभावी 181 सेवा के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने एंटी रोमियो स्कावाड टीम के कार्य के बारे में भी बताया। स्कूल प्रधानाचार्य डा. महफूज अहमद ने छात्राओं को अमर उजाला अपराजिता मुहिम के बारे में जानकारी दी।  इस दौरान छात्रा सोफिया ने नारी सशक्तीकरण पर भाषण भी दिया।  कार्यक्रम संचालन में सैय्यद शारिब जुबैर, मुनीश कुमार, विजेंद्र बाबू, फरहाना जाकिर, शाइस्ता बी, जीनत, शिवानी, तस्कीन जहां, काशिफा आसिफ, आकिब  महफूज, चरण सिंह आदि ने सहयोग किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें