फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कहासुनी में पथराव, रॉड के वार से महिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। थाना क्षेत्र के गांव पैगम्बरपुर सुखवासीलाल में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान लोहे की रॉड के वार से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कांठ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में पैगम्बरपुर सुखवासीलाल के रहने वाले फरमान ने कहा है कि इसके पड़ोसी फरजंद ने उनकी छत पर ईंट और पाइप आदि रखे हुए थे। आरोप है कि जब उसकी मां खुर्शीदा ने इस सामान को छत से हटाने के लिए कहा तो फरजंद इसकी पत्नी नरगिस, बेटी कशिश और बेटे सुहैल ईंट-पत्थर फैंकने लगे। जब इसका विरोध किया तो यह गालियां देते हुए उसके और उसकी मां के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान सुहैल ने उसकी मां खुर्शीदा को लोहे की रॉड से पीटा, जिससे उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कांठ पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें