फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हर्षोल्लास के साथ मनाई दुर्गा अष्टमी

Wed, 01 Oct 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर व क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। देवी मां की विशेष पूजा अर्चना की गई। कन्याओं और बरूओं को पूरी श्रद्धा के साथ जिमाया गया। पिछले आठ दिन से चले आ रहे उपवास को तोड़ा गया। वहीं देवी मंदिरों पर महामाई की पूजा-अर्चना करने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

कांठ नगर के प्राचीन माता महाकाली मंदिर (माता के थान) पर भी देवी की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। किसी ने मां के दरबार में माथा टेककर प्रसाद चढ़ाया तो किसी ने मां की पोशाक। कई भक्तजनों ने नारियल की भेंट दी तो कई ने चांदी का छत्र चढ़ाए।
वहीं नगर में बम बटक काली मंदिर, वैश्य शिव मंदिर, प्राचीन मोहनी मंदिर, श्री राम ज्योति मंदिर, माहेश्वरी मंदिर पट्टीवाला, राधाकृष्ण मंदिर पट्टीवाला, वाल्मीकी मंदिर, घोसीपुरा शिव मंदिर, विशनपुरा शिव मंदिर, संत रविदास मंदिर, चामुंडा आदि मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर प्रसाद चढ़ाया। चामुंडा स्थलों पर यज्ञ में आहुति दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें