फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ड्यूटी पर जा रहे दोस्तों को डंपर ने कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक फर्म में ड्यूटी पर बाइक से जा रहे दो दोस्तों की बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डंपर से कुचलने से मौत हो गई। तीसरे साथी समेत दो अन्य घायल हुए हैं। आरोपी डंपर चालक वाहन को एक होटल के सामने खड़ी कर भाग निकला।
विज्ञापन

हादसा मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एयरपोर्ट के पास हुआ। एक फर्म में ड्यूटी के लिए तीन दोस्त खेमपाल (25) सौरभ (25) और सूरज (27) एक ही मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। एयरपोर्ट के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस पर चारों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान रामपुर की ओर से आ रहे डस्ट लदे डंपर ने खेमपाल व सौरभ को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तीसरा साथी सूरज गंभीर रूप से जख्मी है। वहीं दूसरी पर बाइक पर सवार रहमत (35) भी घायल हुआ है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले खेमपाल और सौरभ मूंढापांडे क्षेत्र के रजौडा कन्नरदेव गांव निवासी थे। तीसरा साथी सूरज भी इसी गांव का निवासी है। तीनों काशीपुर तिराहा स्थित फर्म में काम करते थे और बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक ही बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जबकि डंपर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एसपी सिटी ने बताया कि मृतक खेमपाल के भाई सुमित की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर से डंपर में डस्ट लादी गई थी। इस डंपर की रॉयल्टी रामपुर तक थी लेकिन मूंढापांडे क्षेत्र में हाईवे तक कैसे पहुंच गया, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें