फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परिवारिक विवाद के तनाव में वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी

Fri, 16 May 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दुकानों को लेकर परिवार के लोगों से विवाद के चलते काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी वृद्ध मोहम्मद यामीन उर्फ सेठ (65) ने ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली। मृतक के बेटे ने इसके लिए परिवार के ही लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए तीन तहेरे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सलेमपुर के मोहल्ला बंजारान निवासी वृद्ध मोहम्मद यामीन उर्फ सेठ बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे अपने घर से नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाने की बात कहकर निकले थे। मगर वह नमाज अदा करने के बाद घर नहीं लौटे। सुबह आठ बजे खेतों पर जा रहे किसानों ने पास के ही गांव सिकंदराबाद के जंगल में क्रॉसिंग संख्या 436-सी से आगे रेलवे ट्रेक पर मोहम्मद यामीन का शव पड़ा देखा तो फोन कर सलेमपुर के लोगों को बताया। जिस बड़ी तादात में ग्रामीण रेलवे ट्रेक पर पहुंच गए। इसकी जानकारी कांठ पुलिस को भी दी। प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा, निरीक्षक क्राईम रामनरेश यादव आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं आरपीएफ जवान भी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
वहीं इस मामले में मृतक के बेटे मोहम्मद आमिर ने पिता की मौत का जिम्मेदार अपने तहेरे भाइयों को ठहराया है। उसका कहना है कि करीब 25 वर्ष पहले उसके पिता और ताऊ में पैतृक संपत्ति का बंटवारा हुआ था। उनके हिस्से में दुकानें आई थीं। डेढ़ वर्ष पहले तहेरे भाइयों ने इन दुकानों को उनसे किराये पर लिया था। मगर वह अब खाली नहीं कर रहे थे। उसके पिता ने पिछले दिनों इस संबंध में एसडीएम और थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए थे। आमिर का आरोप है कि समझौते के बाद भी दुकानों को खाली नहीं किया गया, उल्टे केस दायर कर दिया। इसी को लेकर उसके पिता पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे और उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मोहम्मद आमिर की तहरीर पर उनके तहेरे भाई मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद नदीम और मोहम्मद कामिल के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें