फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैर इरादतन हत्या में वांछित गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 16 May 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में वांछित शाने आलम उर्फ शानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि नागफनी थाना क्षेत्र के लाल बाग निवासी सीमा परवीन ने मैनाठेर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जिसमें बताया था कि बीती 23 अप्रैल की शाम सात बजे क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी ट्रक चालक शाने आलम उर्फ शानू उसके बेटे मोहम्मद शयान को घर से अलीगढ़ जाने को कहकर ट्रक पर लेकर गया था। सीमा परवीन का आरोप कि रास्ते में शाने आलम और उसके पिता रईस आलम ने जान से मारने की नियत से मोहम्मद शयान को कोई अधिकतम मात्रा का जहरीला पदार्थ खिला दिया। अगले दिन से उसके बेटे को मरा जानकर मुरादाबाद संभल रोड पर डींगरपुर के पास ट्रक से धक्का देकर ट्रक से भाग गए। अचेत अवस्था में मोहम्मद शयान को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था लेकिन उसकी मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में वांछित शाने आलम उर्फ शानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें