फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अव्यवस्थओं के चलते मुख्य मार्ग पर लगा जाम, हुई परेशानी

Fri, 10 Oct 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ई-रिक्शाओं और धीमी गति के चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कारण बृहस्पतिवार की शाम नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर जाम लग गया। जिससे काफी समय तक वाहन चालकों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग कांठ नगर के बीच से होकर गुजर रहा है। इस समय मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क के दोनों ओर साइडों की खोदाई कराई है। 25 दिन से भी अधिक समय बीत जाने के बाद साइडों को पूरी तरह से नहीं भरा गया है, जिस कारण मार्ग की चौड़ाई कम होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर नगर में सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा भी मार्ग पर जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। इनके द्वारा नगर में सबसे व्यस्तम स्थान गांधी आश्रम चौराहा पर भी व्यवस्थाएं अव्यवस्थाओं में तब्दील होने से हर रोज जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें