ठाकुरद्वारा। बदलते मौसम के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इनमें ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सीएचसी पर 324 नए मरीज पहुंचे। उन्होंने अपना पंजीकरण कराकर ओपीडी में जांच कराई। जांच में ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित पाए गए। सीएचसी के डॉ जुनेद आलम ने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है लेकिन लोग बदले मौसम में अभी तक अपने को ढाल नहीं सके हैं। इससे वह ठंड की चपेट में आ रहे हैं और उन्हें खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को पूरे आस्तीन के कपड़े पहनना चाहिए और शुद्ध पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाइयां दी जा रही है