फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मशीनें खराब होने से सीएचसी की लैब में नहीं हो रहीं जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब में मशीनों के खराब होने से पिछले एक महीने से सीवीसी, केएफटी, एलएफटी जांचें नहीं हो पा रही हैं। जिससे रोगियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कांठ तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के 201 गांवों के लोगो इलाज के लिए आते हैं। यहां प्रतिदिन 200 से 300 रोगियों की ओपीडी होती है। लेकिन सीएचसी की लैब में रखीं सीवीसी, केएफटी, एलएफटी की जांच करने वाले दो मशीनें पिछले एक महीने से खराब हैं। जिस कारण जहां रोगियों की यह महत्वपूर्ण जांचें नहीं हो पा रही हैं। उन्हें निजी लैबों में जांच करानी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में रोगियों व उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लैब टेक्नीशियन चितरंजन ने बताया कि मशीनों के खराब पार्ट को संबंधित कंपनी के इंजीनियर ले गए हैं, जैसे ही पार्ट लाकर लगा दिए जाएंगें, जांचें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य सभी प्रकार की जांचें निरंतर चल रही हैं।
-
कोट


मशीनों के पार्ट खराब हो गए थे, जिस कारण केएफटी, एलएफटी व सीवीसी जांचें नहीं हो पा रही हैं। इस संबंध में कंपनी के इंजीनियर से बात हुई है, जल्द ही पार्ट आने पर मशीनें संचालित हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी, कांठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें