फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों से भरा बैग गिरने पर चलती ट्रेन से कूदा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंबाला से बाराबंकी के लिए सफर करने वाला एक युवक चंडीगढ़ एक्सप्रेस की बोगी की सीढ़ियों पर बैठा था। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर नोटों से भरा बैग गिरने के बाद उसने छलांग लगा दी। चेहरे पर मामूली चोट आने के बाद जीआरपी ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीमारदारी के बाद उसको दूसरी ट्रेन में बैठाकर घर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के गांव बाराबंकी बहादुरपुर निवासी मनीराम अंबाला के पास स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करता है। शनिवार को मनीराम चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सवार होकर अपने घर जा रहा था। उसके पास नीले रंग के बैग में कपड़े और 22 हजार 700 रुपए की नकदी थी। वह ट्रेन की बोगी की सीढ़ियों पर बैठकर यात्रा कर रहा था। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अचानक मनीराम का नोटों से भरा बैग ट्रेन से नीचे गिर गया। जब तक मणिराम की नजर बेग पर पड़ी, तब तक ट्रेन छूट चुकी थी। हड़बड़ाहट में मनीराम चलती ट्रेन से कूद गया। जिससे वह चोटिल हो गया। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी ने युवक के बैग की तलाश शुरू कर दी। प्लेटफ ार्म नंबर एक पर कुछ दूर आगे जाकर जीआरपी को मनीराम का बैग पड़ा हुआ मिल गया। बैग में रुपये सुरक्षित मिले। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार के मुताबिक युवक को डिस्चार्ज कराकर घर के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें