फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट में ड्रोन से की लापता बच्चे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बीस दिन पहले छजलैट में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता डेढ़ साल के मासूम मोहन का अभी तक भी कोई पता नहीं मिल सका है। अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांठ कस्बे के नवादड़ी का रहने वाला अंकित छजलैट में बिजनौर रोड किनारे डेरा डालकर जड़ी-बूटी बेचने का काम करता है, उसका डेढ़ साल का मासूम बेटा मोहन छजलैट डेरे के सामने से खेलते समय 16 अक्तूबर की शाम अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। अपहरण का केस दर्जकर पुलिस उसी दिन से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

फोरेंसिक और डॉग स्कॉर्ड टीमों ने भी मौके पर जांच की, एसओजी, सर्विलांस टीम भी लगाई गईं। दूर तक कैमरे और सीडीआर खंगाली गई। दूसरे थानों में भी पूछताछ की गई। सोशल मीडिया की मदद ली, संदिग्ध वाहन भी खोजे जा रहे हैं।
बीस दिन बीत जाने के बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बृहस्पतिवार को एसएचओ छजलैट प्रदीप कुमार सहरावत की मौजूदगी में थाना पुलिस ने फिर एक बार आसपास के खेतों व करूला नदी क्षेत्र में ड्रोन की मदद से कई घंटे तलाशी अभियान चलाया, लेकिन मासूम मोहन का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। आखिर वह कहां चला गया, बस यही सवाल हर किसी की जुबां पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें