डिलारी। क्षेत्र के गांव जमशेदपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को देर शाम वाहन संचालकों ने डीजल व पेट्रोल की गुणवत्ता खराब का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया । इस बीच प्रदर्शन कर रहे लोगों की पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ जम कर नोकझोंक हुई।
आपास के लोगों का कहना है कि उनके वाहनों में खराबी आने पर वह मेकैनिकों के पास पहुंचे तो उन्होंने तेल की गुणवक्ता को खराब बताया । प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उच्च अधिकारियों से डीजल व पेट्रोल की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन में नासिर हुसैन, एनुल, सलीम, कासिम, अनीस अहमद, नरेश कुमार, शोएब, आजम, फिरोज, नबी हसन आदि लोग शामिल रहे।