फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भगवान श्री गणेश की मूर्ति रामगंगा में विसर्जित

Wed, 03 Sep 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला बड़ा बाजार स्थित खाकेश्वर मंदिर पर चल रहा गणेश महोत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। गणेश महोत्सव संपन्न होने से पहले मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। हवन में सभी की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए आहुति दीं गई।
विज्ञापन

इसके बाद भक्तों ने श्री गणेश की मूर्ति की झांकी नगर के विभिन्न मार्गों पर गाजे बाजे के साथ धार्मिक नारेबाजी करते हुए शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने जमकर रंग गुलाल की होली खेली। प्रसाद का भी वितरण किया गया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की और अपने और अपने परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
इसके बाद भक्त श्री गणेश भगवान की मूर्ति को सुरजन नगर स्योहारा मार्ग पर स्थित बेरखेड़ा घाट पर रामगंगा नदी के किनारे लेकर पहुंचे। वहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान श्री गणेश से नारेबाजी कर यह प्रार्थना की कि गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आ। ्र कार्यक्रम में मंदिर के प्रबंधक अनुज कुमार शर्मा, अशोक कुमार गहलोत, सतेंद्र सिंह एडवोकेट, राजेंद्र शर्मा, इंदु शर्मा रितेश शर्मा, शगुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें