फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. विनय गुप्ता ने संभाली स्टेट की कमान

Sun, 06 Nov 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
dr. vinay gupta - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होटल ड्राइव इन 24 में आयोजित दो दिवसीय आईएमए यूपी कान के पहले शनिवार शाम प्रेसीडेंट डा. विनय गुप्ता ने स्टेट की कमान संभाल ली। शपथ के साथ ही स्टेट कमेटी ने कार्यभार संभाल लिया। रंगारंग कार्यक्रम के बीच पदाधिकारियों को कालर पहना गया। पदाधिकारियों ने एक दूसरे से सीट अदला बदली की। 
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह से पूूर्व आईएमए स्टेट कमेटी ने पुस्तक का विमोचन किया। इसके बाद प्रदेश की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। स्टेट प्रेसीडेंट डा. विनय गुप्ता ने कार्यभार संभाला।

सेक्रेटरी डा. राजेश सिंह, ट्रेजरार डा. बीपीएस लोचब, वाइस प्रेसीडेंट जोन वन डा. नीरज गुप्ता, जोन टू डा. आरके पांडेय, जोन थ्री डा. विपिन बिहारी और जोन फोर डा. शरद गुप्ता, सीजीपी आईएमए सेक्रेटरी डा. बबीता गुप्ता सहित स्टेट कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने पदभार संभाला।
विज्ञापन


इसके पूर्व आय-व्यव का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रेसीडेंट मुरादाबाद ब्रांच डा. सुधीर मिड्ढा, सेक्रेटरी डा. रवि गंगल, डा. नितिन बत्रा, डा. सीमा मिड्ढा, डा. पायलपुरी, डा. पूनम सिंह, डा. विकास गुप्ता सहित अन्य डाक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें