फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: केजीके कॉलेज के डॉ सुरेश चंद बने इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आरएसएस के गांधीनगर स्थित कार्यालय ओम भवन में आयोजित इतिहास संकलन समिति की बैठक में केजीके कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद को जिलाध्यक्ष बनाया गया। वक्ताओं ने बैठक में जिले के प्रमाणिक, तथ्यपरक एवं सर्वांगपूर्ण इतिहास लेखन की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद जनपद की साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक परंपरा व विरासत अत्यंत समृद्ध है, जिसे व्यवस्थित रूप से संकलित कर संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है। समिति के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री संजय मिश्र ने कहा ऐसे विवरण तैयार किए जाएं, जिनमें जिले के गौरवशाली अतीत का विस्तृत उल्लेख हो। विशेष रूप से क्षेत्र में स्थित प्रमुख मंदिरों, धर्मशालाओं, शिक्षण संस्थाओं, कूपों, उनके स्थापत्य, परंपराओं और उनसे जुड़ी लोककथाओं का संकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न नगरों, कस्बों, गांवों और मोहल्लों का अपना विशिष्ट इतिहास है। इसे अभी तक संगठित और प्रामाणिक रूप से दर्ज नहीं किया जा सका है। ऐसे में उनके इतिहास, वहां की सामाजिक संरचना, प्रमुख गौरवशाली व्यक्तियों और उनके योगदानों का समग्र विवरण तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने जिले की लोक संस्कृति, लोक जीवन, रीति-रिवाजों तथा साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत पर आधारित तथ्यपरक सामग्री एकत्र करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को व्यवस्थित रूप से करने के लिए इतिहास संकलन में रुचि रखने वाले शिक्षकों, व्यक्तियों और विद्यार्थियों की एक लेखन टोली विकसित की जाए, जो पूरे जनपद में सर्वे कर सूचनाओं को एकत्रित करे। टोली के सदस्य स्थानीय बुजुर्गों, इतिहासकारों, प्रबंध समितियों और संस्थाओं से संवाद स्थापित कर मौखिक इतिहास तथा उपलब्ध दस्तावेजों का संकलन करें और उनकी पुष्टि कर उन्हें प्रकाशित किया जाए। इस दौरान प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ मनोज रस्तोगी, विभाग प्रचारक बृज मोहन, डॉ विशेष गुप्ता, डॉ अजय अनुपम, दुष्यंत बाबा, धवल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें