फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : डॉ. एसटी हसन ने कहा- माहौल बिगाड़ना चाहते थे जुलूस में शामिल बाहरी लोग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सांसद मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने रविवार की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। बाद में मीडिया से बीतचीत में डॉ. एसटी हसन ने कहा कि हमने कभी ऐसा माहौल नहीं देखा कि जुलूसों के अंदर इस तरह की बातें की जाएं, ऐसे नारे लगाए जाएं, जिससे दूसरों को तकलीफ हो।
विज्ञापन
एसटी हसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की इंटरनेशनल साजिश हो सकती है। जुलूस में शामिल लोग बाहरी थे। जो माहौल बिगाड़ना चाहते थे। लेकिन हम लोग गंगा जमुनी तहजीब को बिगड़ने नहीं देंगे।

विज्ञापन


सांसद मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने रविवार की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। बाद में मीडिया से बीतचीत में डॉ. एसटी हसन ने कहा कि हमने कभी ऐसा माहौल नहीं देखा कि जुलूसों के अंदर इस तरह की बातें की जाएं, ऐसे नारे लगाए जाएं, जिससे दूसरों को तकलीफ हो।

धार्मिक जुलूसों में तलवारों और लाठी डंडों को हमने कभी नहीं देखा था। खास तौर पर इस जुलूस के अंदर मस्जिदों केआगे नारे बाजी हुई। इससे साफ जाहिर होता कि वे लोग चाहते हैं कि हम आपस में लड़ें भिड़ें। हिंदुस्तान में दोनों बड़ी आबादियों के बीच टकराव पैदा हो। जिससे हिंदुस्तान कमजोर हो, ये कोई इंटरनेशनल साजिश है।
विज्ञापन


इसको हमारी सरकार और प्रशासन को गंभीरता से देखना पड़ेगा। सांसद ने कहा कि जो लेाग परसाें (रविवार) आए थे। वह पता पूछ रहे थे बाहर जाने केलिए। जामा मस्जिद पर उनकी गाड़ी भटककर आ गई थी। वह लोग बाहर जाने का रास्ता पूछ रहे थे।

इससे जाहिर होता है कि वह बाहर के लोग थे। हम अपनी जुलूसों में एक दूसरे का स्वागत करते हैं। फूल बरसाते हैं, शर्बत पिलाते हैं। ईद मिलादुन्नबी पर मंडी चौक पर जुलूस का स्वागत हमारे हिंदू भाई करते हैं। हम गंगा जमुनी तहजीब को बिगड़ने नहीं देंगे। पार्टी लाइन से उठकर हम सब हिंदुस्तानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें