डा. मुखर्जी
- फोटो : demo
जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन बुधवार को देशभर में भाजपाइयों ने मनाया लेकिन स्थानीय भाजपाई डा. मुखर्जी को याद करना तक भूल गए। महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता को तो याद दिलाने पर भी जनसंघ संस्थापक का जन्म दिन याद नहीं आया, बोले आज मुखर्जी के जन्मदिन जैसी कोई बात नहीं है।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की के जयंती पर बुधवार को देशभर के साथ ही मंडल के बाकी सभी जिलों में भी भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किए। संभल, रामपुर, अमरोहा में डा. मुखर्जी के जन्मदिवस पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। लेकिन मुरादाबाद जिले और महानगर में ऐसी किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि डा. मुखर्जी का जन्मदिन याद तो था लेकिन किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सके, बस कार्यालय पर ही कुछ कार्यकर्ता जुटे थे। महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता को तो डा. मुखर्जी का जन्मदिन याद तक नहीं रहा। पूछने पर बोले, आज डा. मुखर्जी के जन्मदिन जैसी कोई बात नहीं है।