मुरादाबाद। मुरादाबाद ऑब्स्टेट्रिक्स गायनेकोलॉजी सोसायटी (मूग्स) की वार्षिक बैठक रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम होली, बोली एंड टोली रही। इसमें शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सेवा देने की दिशा में नए विचारों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में अगले सत्र के लिए नई कार्यकारिणी भी चुनी गई। डॉ. दीपाली वर्मा को अध्यक्ष व डॉ. नेहा चंद्रा को सचिव चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सोनम रस्तोगी को जिम्मेदारी मिली। नए पदाधिकारी एक अप्रैल से कमान संभालेंगे।
डॉ. नेहा चंद्रा वर्तमान कार्यकारिणी में भी संस्था की सचिव हैं। बैठक की अध्यक्षता संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. नीना मोहन, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने की। संचालन सचिव डॉ. ऋतिका अग्रवाल और कोषाध्यक्ष डॉ. नेहा चंद्रा ने किया। इस मौके पर आईएमए मुरादाबाद की अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. ऋचा गंगल, डॉ. लीना चौहान, डॉ. प्रेमलता श्रीधर, डॉ. सीमा मिड्ढा, डॉ. विमिता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।