फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय आंबेडकर संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को आंबेडकर पार्क में की गई जिसमें आंबेडकर जयंती की तैयारियों पर चर्चा की गई। रविवार को डाॅ. सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरनंदन प्रसाद ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। सामान्य ज्ञान के साथ-साथ बहुजन महापुरुषों से संबंधित कुल 80 प्रश्न शामिल किए जाएंगे। दोनों वर्गों के विजेताओं को 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में आयोजित जन्मोत्सव समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष मलखान सिंह, दौलत सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, परमाल सिंह, मुन्नालाल आदि कई पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें