फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मजदूर के कागजातों से फर्म बनाकर किया करोड़ों का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर के कागजातों से उसके तहेरे भाइयों ने फर्म बना ली। आरोप है कि जीएसटी नंबर लेकर आरोपियों ने करोड़ों का कारोबार किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो तहेरे भाइयों और दोनों की पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के उड़पुरा निवासी मो. सलीम ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके तहेरे भाई नासिर इकबाल उर्फ बड़ा मुन्ना और अबुल हसन उर्फ छोटा मुन्ना एक दिन उसके घर आए थे। दोनों भाइयों ने मो. सलीम से कहा कि वह पीतल कारखाना चलाने के लिए बैंक से उसे 10 लाख रुपये का लोन दिला देंगे। आरोपियों ने बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज ले लिए थे। मो. सलीम का आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसके नाम से फर्म बना ली और जीएसटी नंबर लेकर करोड़ों रुपये का कारोबार किया है। मो. सलीम का कहना है कि एक दिन उसकी बहन राबिया हारून ने उसका मोबाइल लिया था। उसने अपनी पढ़ाई से संबंधित फार्म भरा था। जिसका पासवर्ड मो. सलीम के मोबाइल पर आया था। इसी दौरान उसने देखा कि मोबाइल में सलीम के नाम से जीएसटी विभाग का नोटिस पर पड़ा। सलीम अपनी बहन राबिया को लेकर एक्सिस बैंक पहुंचा और खाता चेक कराया तो पता चला कि दोनों तहेरे भाइयों ने करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। उसने खाता सीज करा दिया। उसने अपने तहेरे भाईयों के घर जाकर शिकायत की तो भाइयों और उनकी पत्नी ने झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नासिर इकबाल उर्फ बड़ा मुन्ना, उसकी पत्नी शैला और अबुल हसन उर्फ छोटा मुन्ना और उसकी पत्नी शीबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें