फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत के बाद नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
खुशाहलपुर रोड पर अग्रवाल नर्सिग होम नवजात शिशु की मौत के बाद हंगामा करते परिजन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन चिकित्सक की गिरफ्तारी और अस्पताल सील करने की मांग पर अड़ गए। शिशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

थाना मझोला क्षेत्र के खुशहालपुर स्थित एक नर्सिंग होम में नवजात शिशु की मौत हो गई। शिशु के पिता मुनेंद्र सिंह सीआरपीएफ में कांस्टेबल हैं। ग्राम नंगला कमाल, कुंदरकी निवासी मुनेंद्र ने बताया कि 29 सितंबर दोपहर बारह बजे पत्नी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी में नवजात शिशु को जन्म दिया। स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर ने शिशु को कुछ परेशानी बताई। इसके बाद रात दो बजे शिशु को लेकर मुरादाबाद निजी नर्सिंग होम आ गए। शिशु को भर्ती कर लिया। मुनेंद्र ने आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर बारह बजे शिशु की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने शिशु को कहीं दूसरे अस्पताल में भर्ती करने की बात कही। दूसरे निजी अस्पताल ले जाने तक शिशु की मौत हो गई। परिजन शिशु का शव लेकर वापस उसी अस्पताल पहुंचे जहां उसे भर्ती किया गया था। परिजनों ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि गलत दवा देने की वजह से शिशु की मौत हो गई। अस्पताल स्वामी और डाक्टर वहां से चले गए। सूचना पर मझोला पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने तहरीर दे दी है।
बच्चा मैंने खोया है दर्द आप नहीं समझ सकते
मुरादाबाद। अस्पताल में हंगामे से लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। थाना प्रभारी ने मृतक शिशु के पिता मुनेंद्र को अनुशासन में रहने की सलाह दी। मुनेंद्र ने थाना प्रभारी से कहा कि बच्चा उसने खोया है। उसका दर्द दूसरा कोई नहीं समझ सकता है। थाना प्रभारी ने मुनेंद्र को आश्वासन दिया कि कानून के दायरे में अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें