फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दहेज नहीं तो बरात लेकर नहीं आऊंगा, सुन तनाव में आ गया युवती का परिवार, पिता ने की जान देने की कोशिश

Sun, 28 Apr 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मैनाठेर निवासी ने अपनी बेटी का रिश्ता दिल्ली के युवक से किया था। कुछ दिन में उसकी बरात आनी है। इस बीच युवक ने दहेज की मांग कर दी। इससे तनाव में आकर युवती के पिता ने जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने दूल्हा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में 11 लाख रुपये न मिलने पर मंगेतर ने बरात लाने से इनकार कर दिया। इससे सदमे में आए युवती के पिता ने जान देने का प्रयास किया है। पुलिस ने आरोपी मंगेतर और उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता दिल्ली के खजूरी खास निवासी जफरुद्दीन के बेटे तस्लीम से तय किया था। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर और उसके परिजनों ने सात लाख रुपये नकद ले लिए थे।

29 अप्रैल को बरात आनी तय हुई थी। शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे। बरात लाने से दो दिन पहले युवक और उसके परिजन 11 लाख रुपये और मांगने लगे। युवती के परिजन और रिश्तेदारों ने युवक और उसके परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे और उन्होंने रकम न मिलने पर बरात लाने से इनकार कर दिया। इससे युवती के पिता सदमे में आ गए और उन्होंने घर में ही जान देने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने किसी तरह पिता को समझाकर शांत किया है।

रिश्ता टूटने से पूरा परिवार दुखी है। युवती के भाई ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि युवक के पिता के दिल्ली में चार मकान हैं और लड़का बिजली विभाग में काम करता है। जबकि न तो लड़का कोई काम करता है और न ही उसके पिता के चार मकान है।

युवक और उसके परिवार के लोग डेढ़ साल से निकाह करने का झांसा देकर युवती के परिवार से रकम वसूलते आ रहे हैं। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मंगेतर तस्लीम, उसके पिता जफरुद्दीन, भाई बबलू , रिजवान, अफजाल, मां हसीना, बहन तबस्सुम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें