फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मासूम छात्रा को कुत्तों ने नोचकर मार डाला

Sun, 23 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौ माह में चार बच्चों की जान लेने वाले खूंखार कुत्तों के झुंड ने अब कक्षा तीन की छात्रा को नोंच नाेचकर मार डाला। यहां तक की मृतका के शरीर का मांस तक खा गए। बीते नौ माह में आदमखोर कुत्ते चार बच्चों की जान ले चुके हैं। घटना से लोगों के भय और आक्रोश है।
विज्ञापन


प्रशासन के मौन से ग्रामीण खफा हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर खास निवासी किसान विजय सिंह की दस वर्षीय बेटी गुड़िया गांव की ही लक्ष्मी, प्रियंका और आंचल के साथ अपने धान के खेत पर गई थी।

पीछे से गुड़िया के पिता को खेेत पर धान की कटाई के लिए पहुंचना था। इससे पहले ही गांव की ही दक्षिण दिशा में आबादी से छह सौ मीटर दूरी पर जब सभी बालिकाएं पूर्व प्रधान रमेश सिंह के खाली खेत में पहुंची तभी बालिकाआें पर 15-16 खूंखार कुत्तों का झुण्ड टूट पड़ा।
विज्ञापन


हमले में शोर मचाते हुए तीन बालिकाएं तो भागने में सफल हो गई जबकि गुड़िया को कुत्तों ने घेर कर जमीन पर गिरा दिया। शरीर से मांच को नोंचना शुरू कर दिया। गुड़िया ने मदद के लिए पुकार लगाई लेकिन कोई नहीं पहुंच सका। गुड़िया ने तड़प-तड़प कर जान दे दी। खूंखार कुत्तों ने गुड़िया के सिर, चेहरे, पेट, पीठ और टांगों से मांस नोंच कर खा लिया। 

इस भयानक हादसे का पता लगने पर ग्रामीण लाठी डंडें और हथियार लेकर पहुंचे तो देखा खून से लथपथ गुड़िया का शव पड़ा हुआ था जिसकी दशा देखकर लोग सकपका गए और घटना स्थल पर दहशत और गम का माहौल हो गया। मासूम गुड़िया की जान लेने के बाद खूनी कुत्ते जंगल की ओर भाग गए।

सूचना मिलने पर एसडीएम अब्दुल बासित और सीओ एनपी सिंह भी मौके पर आए और घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बाद में कुंदरकी पुलिस ने मृतक के शव केे पंचनामे की कार्रवाई की है जिसके बाद शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें