फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुत्तों ने काटा...सिफारिशों ने बांटा...इजेक्शन के लिए हो गया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 210 लोग पहुंचे थे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने। एआरवी ओपीडी के बाहर सुबह आठ बजे से ही लाइन लग गई थी। बड़ी दूर-दूर से आए थे लोग। हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब लाइन में सबसे पीछे खड़े लोगों को बुलाकर इंजेक्शन लगाए जाने लगे। एक-दो पर तो कोई कुछ नहीं बोला लेकिन जब लाइन टूटती ही गई तो पीछे खड़े लोगों ने शोर मचाकर एतराज जताना शुरू कर दिया। हो-हल्ला होने लगा। बाद में ओपीडी में मौजूद प्रभारी और सुरक्षा कर्मियों ने मरीजों को समझाकर शांत कराया। सीएमएस का कहना है कि अतिरिक्त स्टॉफ की भी ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि कहीं अव्यवस्था न बने।
विज्ञापन

दूसरे शनिवार की ओपीडी 12 बजे तक थी और रविवार को अवकाश की वजह से सोमवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी। इनमें एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने 210 लोग पहुंचे थे। दोपहर एक बजे तक अन्य काउंटरों की तरह एआरवी ओपीडी के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन थी। इसमें पुरुष और महिला सभी एक साथ लगे हुए थे। लोग उस वक्त नाराज हुए जब लाइन में पीछे खड़े मरीज आगे जाकर इंजेक्शन लगवाने लगे। कई तो ऐसे भी थे जो गाडि़यों से आए और सीधे भीतर चले गए। दीवान का बाजार से आए पवन कुमार का आरोप था कि उन्हें बंदर ने काट लिया था और दर्द हो रहा है।
एक घंटे से इंजेक्शन लगवाने के लिए लाइन में लगे हुए थे। वहीं, अस्पताल का स्टॉफ अपने जानने वाले मरीजों को पहले इंजेक्शन लगवाने के लिए लेकर जा रहे हैं। डबल फाटक निवासी सीताराम सैनी ने बताया कि उसके भतीजे को कुत्ते ने काट लिया था। इंजेक्शन लगवाने के लिए लाइन में लगा हुआ है, लेकिन स्टॉफ बीच-बीच में सिफारिश वाले मरीजों को कमरे के अंदर भेज रहे हैं, जो व्यवस्था के हिसाब से सही नहीं है।
विज्ञापन

जब इस बात पर आपत्ति की तो होमगार्ड ने उल्टे हमें ही धमका दिया। मरीज राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया था। वह वरिष्ठ नागरिक हैं, इसके बावजूद वह तो लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जो लोग बाद में आए या लाइन में पीछे थे उन्हें पहले इंजेक्शन लगा दिया गया। बुद्धि विहार निवासी सुमन भी इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। उन्हें उनके पालतू कुत्ते ने ही काट लिया था। उनका कहना था कि वह दोपहर में जब अस्पताल में पहुंची थीं तो लाइन में आगे खड़ीं थीं। लेकिन जो उनके पीछे थे उन्हें पहले इंजेक्शन लगा दिया गया।
लोदीपुर निवासी सौरभ भी इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था। सौरभ ने बताया कि उसे पहली डोज लगाई जानी थी। वह आधा घंटे तक लाइन में लगा रहा। लेकिन कई लोग ऐसे भी आए जो सीधे भीतर चले गए और इंजेक्शन लग गए। वहीं, प्रभारी एमके जैन ने बताया कि एक परिचित मिलने के लिए आए थे। मरीजों और तीमारदारों को गलतफहमी हो गई थी। तुरंत उनको समझाया तो वह शांत हो गए।



वर्जन...
एक दिन के अवकाश की वजह से सोमवार को ज्यादा भीड़ थी। मैंने दो बार स्वयं निरीक्षण किया था। उस वक्त सब सामान्य था। फिर भी कहीं किसी मरीज को असुविधा हुई है तो मंगलवार से एक स्टॉफ की ड्यूटी व्यवस्थाओं को देखने के लिए लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. नीरज अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें