फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में राहगीरों पर हमलावर हो रहे कुत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के कई मोहल्लों की सड़कों और देहात इलाके के संपर्क मार्गों पर सर्दी के मौसम में कुत्ते राहगीरों पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। नागरिकों की मांग के बाद भी नगरपालिका द्वारा नगर में कुत्ते पकड़ने का अभियान नहीं चलाया जा रहा है। बुधवार को नगर स्थित सीएचसी में कुत्ता काटने से पीड़ित अनेक लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी के अभिलेखों के अनुसार बुधवार को मुंडिया निवासी पूजा 18, मीरापुर निवासी शिवानी 23, नगला कमाल निवासी हरपाल 25,देवरी निवासी मुन्नालाल 20,आरीखेड़ा निवासी मिथलेश 18, शेरपुर निवासी राकेश 42,मिलक निवासी कुश कुमार 12 वर्ष, नगलिया निवासी विशाल 10 वर्ष, असालतपुर निवासी नीलम 22 वर्ष, खाबरी अव्वल निवासी सना 10 वर्ष, थांवला निवासी इमरान 16 वर्ष, मुंडिया राजा निवासी सृष्टि 09 वर्ष, ढकिया निवासी नीरज 12 वर्ष, शेरपुर निवासी देवेंद्र 40 वर्ष,बिचौला निवासी केशव 16 वर्ष, पीपली चक निवासी प्रेमवती 55 वर्ष, जरगांव निवासी रामनिवास 50 वर्ष, हमजापुर निवासी अखिलेश 18 वर्ष, सैदनगर निवासी विपिन 16 वर्ष समेत 50 से अधिक कुत्ता काटने से पीड़ित लोगों ने सीएचसी में पहुंचकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया।
बिलारी नगर के मोहल्ला ठाकुरान के इमामबाड़ा चौक पर कई मीट की दुकाने होने की वजह से कुत्ते समूह के रूप में घूमते रहते हैं। नगर के मोहल्ला अंसारियान, फुलवार रोड, हर्षनगर और अब्दुल्ला बाड़ा में सड़कों पर राहगीरों को कुत्तों का भय बना रहता है। कई बार कुत्ते नगर में स्कूली बच्चों पर भी हमला बोल चुके हैं। नगरपालिका परिषद के सभासद आमिल सिद्दीकी और जरीफ अंसारी तथा सभासद प्रतिनिधि हप्पू राजा अंसारी और रशीद अहमद अंसारी ने बताया कि नगर क्षेत्र से आवारा कुत्ते कपड़वाने के लिए वह कई बार नगरपालिका बोर्ड की बैठक में मांग उठा चुके हैं लेकिन अभी तक कुत्ते नहीं पकड़वाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो परिचय-05,06,07

बिलारी नगर में कुत्ते पकड़वाने को जारी किया टेंडर
बिलारी। नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने बताया कि बिलारी नगर में आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए नगरपालिका द्वारा टेंडर कर दिया गया है। आगामी एक सप्ताह में नगर से 100 कुत्ते पकड़वाए जाएंगे। बाद में सर्वे कराकर यह पता लगाया जाएगा की किस मोहल्ले में कुत्ते अधिक संख्या में दिखाई दे रहे हैं। बाद में उन मोहल्लों में भी नगरपालिका द्वारा कुत्ते पकड़वाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें