कुंदरकी। क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ में बुधवार सुबह छह बजे चेकिंग करने को आई विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम को देखकर ग्रामीण भड़क गए जिसके बाद ग्रामीणों ने पिछले साल दो बार हुई चेकिंग में बिजली चोरी के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा बढ़ता देखकर विजिलेंस टीम मौके से खिसकने लगी तो ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया जिसके बाद टीम में शामिल अवर अभियंता और इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ माह पहले चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर ली गई लेकिन बिजली चोरी में रिपोर्ट क्यों नहीं की गई। अब फिर से घरों में घुसकर चेकिंग करने के लिए आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट कहते रहे कि रिश्वतखोरों की वर्दी उतरवाएंगे और एंटी करप्शन टीम से पकड़वा कर जेल भिजवाएंगे। इस दौरान किसी तरह से विजिलेंस टीम से गांव में निकलने में सफल हो गई क्योंकि ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश नजर आ रहा है जिसमें महिलाएं भी गलत तरीके से घरों में घुसकर चेकिंग में करने का विरोध करती नजर आईं। वहीं रिश्वतखोरी के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की। हंगामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें विजिलेंस टीम ग्रामीणों के आरोपों को नजरअंदाज करते हुए उनको शांत कराने का प्रयास करती रही।